Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। लगातार ढीले तारों को कसने, जर्जर पोल बदलने की शिकायतें बिजली विभाग में गूंजती रहती है। सैंकड़ो शिकायतें लंबित पड़ी है और विभागीय लापरवाही से क्षेत्र के एक किसान को लाखों का नुकसान हो गया है।
गांव गजपुरा की रोही में शनिवार दोपहर ढाई बजे मघाराम पुत्र उदाराम जाट निवासी लखासर की तीन दूधारू भैंस व एक गाय चर रहें थे। तभी 11 हजार की लाइन का तार टूट कर पशुओं पर गिरा और करंट की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत हो गई। मघाराम ने यहां दो खेत काश्त के लिए ले रखे है। वहीं एक खेत में पशु चर रहे थे। किसान ने बताया कि बेनीसर जीएसएस के फीडर संख्या 6 का तार टूट कर गिरा जिससे उसके चार पशु खतम हो गए है। किसान ने पुलिस को परिवाद देते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। वहीं लखासर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलजार परिहार ने बताया कि चारों का रविवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा व रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जागरूक ग्रामीणों ने किसान को हुए लाखों रूपए के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई है।