Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के चार उच्च प्राथमिक विद्यालय आज उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत हो गए है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने ये जानकारी देते हुए बताया कि गांव ठुकरियासर, धीरदेसर चोटियान, धीरदेसर पुरोहितान व कुचौर आथुनी के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को सीधे उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाया गया है। महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा के सभी प्रयास राज्य सरकार की मदद से पूरे हो रहें है। महिया ने कहा कि इन गांवों में ग्रामीण लगातार इन विद्यालयों की क्रमोन्नती की मांग कर रहें थे। महिया ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में बालिकाएं उच्च शिक्षित हो जिससे वे समाज निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। इन गांवों के ग्रामीणों व अभिभावकों ने विधायक का आभार प्रकट किया है।