Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230212-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ के चार स्कूल संचालक ओमप्रकाश स्वामी, प्यारेलाल ढुकिया, मूलचंद स्वामी और सुरेन्द्र महावर को आज ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी द्वारा सम्मानित किया गया। ये सम्मान चारों को निजी विद्यालय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के कोलायत में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में दिया गया है। समारोह में ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों की अहम भूमिका है। निजी स्कूलों की किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। अधिवेशन में मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनील शर्मा ने निजी स्कूलों की आरटीई की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से बताते हुए उनके समाधान की मांग की। जिस पर उपनिदेशक आरटीई की चंद्रकिरण पंवार ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुर्या पब्लिक स्कूल के संचालक मूलचंद स्वामी को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के सुरेन्द्र महावर ने पाया ऊर्जा मंत्री से सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदर इंडिया स्कूल के संचालक प्यारेलाल ढुकिया को किया सम्मानित।