Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
खेतों में फव्वारे चोरी का गैंग सक्रिय, पीड़ित किसान पहुंचा थाने।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2022। हमारे कृषि प्रधान क्षेत्र में चोरों ने अब खेतों से फव्वारे चोरी करने प्रारंभ कर दिए है और क्षेत्र में ऐसा गैंग सक्रिय होने का अंदेशा भी है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 5 मई को गांव बाना में आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में बड़ी संख्या में फव्वारे चोरी हुए और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पीड़ित किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाया था। आज गांव सातलेरा में भी एक खेत से फव्वारे चोरी की होने की घटना भी सामने आई है। किसान महावीर प्रसाद भीखाराम तावणियां ने थाने पहुंच कर परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि गांव सातलेरा की रोही में स्थित उसके खेत से 41 फव्वारे डंडी व कपलर के साथ चोरी हो गए है। महावीर ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पुत्रियों के विवाह में व्यस्त थे और खेत से ढाणी लेकर 21 अप्रैल को गांव में बने घर पर आ गए। जब 29 अप्रैल को विवाह कार्यों से निवृत होकर खेत पहुंचे देखा उनके खेत से चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने परिवाद दर्ज कर जांच सुरेश कुमार को सौंपी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लगातार उठा रहा है पीड़ित की आवाज, आज फिर सामने आई एक ओर चोरी।