Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। गत पांच वर्षों के दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार के विभिन्न मदों, विभागों द्वारा अनेकों विकास कार्य, निर्माण कार्य करवाए गए है। इन कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास, उदघाटन के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधायक अब विकास यात्रा के तहत गांवों में पहुंच रहे है। विकास यात्रा का मंगलवार को पड़ाव गांव सोनियासर मीठिया में होगा जहां पर विधायक महिया कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। विधायक निजी सहायक संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहेंगे। जिनकी गरिमामयी मौजूदगी में विधायक महिया द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र में बने कमरे, टिन शेड, सीसी ब्लॉक कार्य का, शहीद हेतराम गोदारा राउमावि सोनियासर गोदारान में बने तीन कमरों, सौन्दर्यकरण, नवीनीकरण का, चार ट्यूबवेलों का, विभिन्न गलियों में सीसी ब्लॉक सड़को का व अन्य कई कामों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इस आयोजन का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप सभी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फोलो करें ताकी क्षेत्र की समस्त विश्वसनिय एवं प्रामाणिक खबरें व वीडियो आप तक त्वरित रूप से पहुंच पाएं। https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL