Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ से आज सुबह खोया 13 वर्षीय डेंगू पीड़ित बालक पुखराज शाम को कालू थाने में मिल गया है। बालक श्रीडूंगरगढ़ से कालू की ओर जाने वाली बस में बैठ गया तथा बस चालक ने उसे कालू उतार दिया। किसी ने उसे कालू थाने पहुंचाया व कालू थाने में तैनात कॉन्स्टेबल सुंदरलाल राहड़ ने बालक को पहचान लिया। राहड़ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के नियमित पाठक है और उन्होंने बालक को देखते ही खबर से मिलान किया व श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को सूचित कर दिया। टाइम्स की इत्तला पर बालक की माता व अभिभावक रामनिवास जोशी, मुकेश पारीक बालक को लेने पहुंच गए। थाने से बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया व परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। आप भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों से व आम जीवन से जुड़ी राज्य व राष्ट्रीय समाचारों से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालक की मां का हाल सुबह से शाम तक बेहाल हो गया था और कालू थाने में बालक उनके सुपुर्द किया गया तो माता ने राहत की सांस ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार प्रकट किया।