Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2023। कुछ देर पहले करीब 11.30 बजे अनेक नागरिक अपने कार्यों के लिए नगरपालिका भवन पहुंचे। यहां एक कक्ष खुला मिला और सभी जिम्मेदारों के कक्ष बंद मिले तो नागरिकों ने रोष जताया व यहां नारेबाजी भी की। सभी यहां से एकत्र होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे और नागरिकों ने शिकायत पत्र उपखंड अधिकारी को देते हुए आरोप लगाए कि स्थापना शाखा को छोड़कर समस्त शाखाओं के ताला लगा हुआ मिला है। पार्षद जगदीश प्रसाद ने कहा कि पालिका में आमजन के रोजमर्रा के कोई कार्य सुचारू नहीं हो रहें है और ना ही यहां कोई सुनवाई हो रही है। जिम्मेदार समय पर अपनी सीट पर नहीं आते है और कार्य प्रभावित होता है। माकपा के हरिप्रसाद सिखवाल ने रोष जताते हुए उपखंड अधिकारी से पालिका में सभी कार्मिकों के समय पर पहुंचने के लिए पाबंद करने की बात कही। पार्षद दाऊद अली ने कहा कि पालिका में हाल बेहाल है और आमजन परेशान है। इस दौरान इमरान खान, पप्पूराम, जगवीर, रामेश्वरलाल, मुन्नीराम जाखड़ मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका पहुंचे नागरिकों ने जताई नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाराज लोगों ने लगाए नारे, उपखंड कार्यालय जाकर दी शिकायत।