Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11 हजार के तार टुटने से एक और आग, ग्रामीणों व दमकल ने पाया काबु।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2021। क्षेत्र में बिजली के तार और आंधी लगातार किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। पहले गांव जैसलसर में, फिर गांव ऊपनी में और इनके अलावा गांव ठुकरियासर में एक और आगजनी की घटना हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ठुकरियासर में मनोहरलाल गोदारा के खेत में से 11 हजार वोल्ट की विद्युत सप्लाई लाईन गुजर रही है। मंगलवार को आंधी के कारण यह तार टुट कर खेत की तारबंदी पर गिर गया। इससे खेत की बाड सुगल उठी एवं देखते ही देखते पुरी बाड ने आग पकड़ ली। वहां मौजुद ग्रामीणों, आस पास के किसानों ने तुंरत ही ट्रेक्टर करावा से बाड़ के पास ही उगाई हुई गेंहू की पकी हुई फसल को आग से अलग किया इस कारण आग फसलों तक नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ दमकल को भी सूचना दी एवं दमकल के पहुंचने के बाद बाड़ में लगी आग पर काबु पाया गया। आप भी देखें आग बुझाते हुए दमकलकर्मियों के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में 11 हजार वोल्ट के तार टुटने पर खेत की बाड में लगी आग पर काबु पाते दमकलकर्मी।