Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 21.26.15
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2024। क्षेत्र के गांव सूडसर में सौलर प्लांट के खिलाफ चल रहे आंदोलन ने रविवार को जोर पकड़ लिया है। यहां धरने के सातवें दिन पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी पहुंचें एवं बड़ी संख्या में उनके साथ सूडसर क्षेत्र के किसान भी धरने में शामिल हुए। धरने पर महिया के साथ माकपा नेता अशोक शर्मा, किसान नेता मोहनलाल भादू, भाजपा नेता कोडाराम भादू, कांग्रेस नेता कोडाराम भादू, गोपालाराम भादू, मांगीलाल स्वामी, विजयपाल फौजी, जसराम खोड, रामरख भादू, शिवलाल खोड, सुरेश कुमार भादू,मांगीलाल भादू, सूरजाराम भादू, भागीरथ खोड, जेठाराम भादू, छात्र नेता भागीरथ भादू, मुन्नीलाल भादू, हनुमानाराम भादू, पूर्णाराम भादू, लिछुराम जाखड़, भंवरलाल भादू, रामलाल भादू, जीयाराम सेरडिया, हनुमानाराम भादू, रेवंतराम भादू, राजू भादू, कालूराम भादू, श्रवण भादू, श्रीराम भादू, पेमाराम भादू, भागीरथ भादू, रामप्रसाद खिलेरी, अजीत खोड बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। धरने पर किसान नेताओं ने कम्पनी द्वारा किसानों के साथ की जा रही वादा खिलाफी सहन नहीं करने एवं किसी भी हालत में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देने की बात कही। विदित रहे कि कम्पनी ने सूडसर गांव की रोही में सैंकड़ो बीघा भूमि अवाप्त की थी एवं यहां सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी में है। भूमि लेते समय कम्पनी ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन अब कम्पनी के अधिकारी सस्ते श्रम के चक्कर में ग्रामीणों के साथ किए गए वायदे से मुकर रही है। आज धरने पर किसान एकता के नारे गुंजाए व कंपनी द्वारा किए गए वायदों को पूरा करवाने, समझौतों केा लागू करवाने, सभी छह प्रकार के कार्य ऑपरेटर, कारीगर, कुशल व अकुशल कामगार, विभिन्न मशीनरी आदि गांव के ही लगाने , जिन परिवारों से जमीन ली गई है उन परिवारों के एक सदस्य को स्थाई नौकरी देने की मांग बुलंद की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सूडसर में धरने ने पकड़ा जोर, आज पहुंचें सभी पार्टियों के नेता।