Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2024। गांव आड़सर में सरदारशहर रोड पर जाट समाज द्वारा सामूहिक हित में करीब एक करोड़ की लागत से भवन बनाया गया है। भवन का उद्घाटन शनिवार को फीता काटकर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया। महिया ने इस दौरान समाज के युवाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त होने व जीवन में ईमानदारी को अपनाकर देश व समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। महिया ने कहा कि युवा देश व समाज की ताकत है और ये सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज ही नहीं देश भी सशक्त बनेगा। भवन निर्माण में सहयोग देने वाले समाज के अग्रणी दानदाताओं का पूर्व विधायक ने आभार जताया व समाज हित में धन का उपयोग करने पर शुभकामनाएं भी दी। महिया ने भवन निर्माण में विधायक मद से 20 लाख रूपए का सहयोग भी दिया जिसके लिए भवन निर्माण समिति ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भवन को फूलों से सजाया गया व तेजाजी के जयकारे लगाए गए। भवन में एक बड़ा हॉल, एक दर्जन कमरों सहित सुलभ सुविधाओं का निर्माण पूरा हो गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान सरपंच प्रतिनिधि शिवप्रसाद जोशी ने सभी का स्वागत करते हुए गांव में अनेक कार्यों में भवन के उपयोगी होने की बात कही। कार्यक्रम में सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तरड़, छात्र नेता मुकेश ज्याणी, जाट संस्था अध्यक्ष कानाराम थोरी, ओमप्रकाश कस्वां, मुखराम नायक रेवंत नैण, शंकर भामूं सहित उपखंड क्षेत्र से जाट समाज के अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया जाट समाज के भवन का उद्घाटन्।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया ने फीता काटा तो ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा की, भवन को फुलों से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजिज नागरिक उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।