Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया औचक अवलोकन करने उपजिला अस्पताल पहुंचे। महिया ने बताया कि क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है और यहां की व्यवस्था दुरस्त होने से क्षेत्र में आमजन को राहत मिल सकती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताते हुए, आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। महिया अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी व नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत साथ रहें। इस दौरान सहीराम भुवाल, गौरव टाडा, दौलतराम मेघवाल, शौकीन काजी पूर्व विधायक के साथ मौजूद रहें।