Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पास वार्ड 28 के नागरिक पहुंचे व बूस्टर दिलवाने की मांग की। मामला ये है कि गत दिनों जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई के समय वार्ड 28 में करीब 17 बूस्टर जब्त किए गए थे। इन्हीं बुस्टरों को पुनः दिलवाने की मांग करने वार्ड के ओमप्रकाश नाई, मनोज कुमार दर्जी, किशनलाल दर्जी, पवन माली, कानाराम प्रजापत, चतरमल, भरतकुमार, काशीराम पूर्व विधायक नाई के पास पहुंचे। नाई ने विभाग के अधिकारियों से बात कर नागरिकों की मोटरें पुनः लौटाने आग्रह किया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रीतम सिंह ने नागरिकों से समझाईश की व सप्लाई के समय पुनः बूस्टर नहीं लगाने को कहा। नागरिकों ने बूस्टर वापस लेते हुए विभाग को विश्वास दिलवाया की वे व्यवस्था में बाधक नहीं बनेंगे। वार्डवासियों ने विभाग से पेयजल की सुचारू आपूर्ति करवाने की मांग की। वार्ड के नागरिकों ने पूर्व विधायक किशनाराम नाई व विभाग का आभार व्यक्त किया।