Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 2 जनवरी 2023। बीदासर रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास पुनर्निर्माण समिति का गठन किया गया है। जाट छात्रावास के प्रागंण रविवार को विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में जाट समाज के गणमान्य लोगों की बैठक संपन्न हुई। श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास पुनर्निर्माण समिति श्रीडूंगरगढ़ का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समाज के श्रवणकुमार भांभू को छात्रावास अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बैठक में छात्रावास की व्यवस्था एवं पुनर्निर्माण पर विचार विमर्श एवं समाज की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। छात्रावास के निर्माण हेतु मौके पर विधायक कोष, पंचायत समिति कोष एवं दानदाताओं द्वारा बढ़-चढ़कर घोषणाएं की गई है। बैठक में जाट समाज के तुलसीराम गोदारा, मोडाराम तरड़, श्रवणराम जाखड़, लक्ष्मण खिलेरी, चांदराम चाहर, कोडाराम भादू, मोडाराम महिया, प्रभुराम बाना, तोलाराम जाखड़, विवेक माचरा, भीखराज जाखड़, सहीराम गोदारा, ओमप्रकाश गरुवा, ओमप्रकाश बाना, हेतराम जाखड़, भंवरलाल पूनिया, हरिराम बाना, मोहनराम कुलड़िया, धूड़ाराम डेलू, बीरबल देहडू, तोलाराम सियाग, ओमप्रकाश भादू, कानाराम तरड़,धर्माराम कूकणा, गणेश पोटलिया, जसवीर सारण, लक्ष्मीनारायण भादू, प्रभुदयाल जाखड़, सुशील सेरडिया, लेखराम डेलू, सत्यप्रकाश बाना, भंवरलाल बाना सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।