Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sdsd
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 21 फरवरी 2020। क्षेत्र के पूर्व विधायक व किसान नेता के रूप में अपनी छवि गढने वाले रेंवतराम महिया को आज 15 पुण्यतिथि पर तेजा मंदिर में बड़ी संख्या में किसानों, छात्रों सहित सभी पार्टियों के नेताओं ने श्रद्धा पूर्वक याद किया और श्रद्धाजंलि दी। महिया को सर्वमान्य नेता के रूप में स्वीकार किया जाता रहा है इसलिए क्षेत्र के सभी नेता अपने अपने पार्टी भेद भूला कर महिया को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस नेता श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व प्रधान भागुराम साहु, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया ने किसान नेता को श्रद्धाजंलि दी। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास महिया, भाजपा नेता कोडाराम भादू, शिवप्रकाश स्वामी, आशीष जाड़ीवाल, बजरंग सारस्वत, तोलाराम जाखड़, सुरजाराम महिया, मानमल शर्मा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने तेजा मंदिर में रेंवतराम महिया को पुष्पाजंलि अर्पित की। राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी के डॉ विवेक माचरा, किसान नेता बीरबलराम देहडू, हरिराम गोदारा, क्षेत्र की महिला नेत्री प्रियंका सिहाग, दानाराम घिंटाला ने अपने अपने समर्थकों के साथ महिया के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धाजंलि सभा में शिक्षाविद आदूराम जाखड़, रामप्रताप जाखड़, धूड़ाराम गोदारा, रामलाल जाखड़ ने भी किसान नेता को पुष्पाजंलि अर्पित की। सरपंच मोहन स्वामी, देराजसर से अर्जुनदास स्वामी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक, सोहन लाल महिया,  कांग्रेस प्रवक्ता कोडाराम भादू, नरसाराम जाखड़ ने भी महिया को श्रद्धाजंलि दी। कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा व भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, विनोद गिरी गुसाईं, चंद्रप्रकाश बारूपाल, ने भी किसान नेता महिया को याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर में पार्टी भेद भूला कर स्थानीय नेताओं ने किसान नेता रेवंतराम महिया को श्रद्धांजलि दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर में पार्टी भेद भूला कर स्थानीय नेताओं ने किसान नेता रेवंतराम महिया को श्रद्धांजलि दी।