Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-09 at 19.31.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2026। जिले में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन के मामलों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वहीं वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छह वाहन जब्त किए। कार्रवाई बिग्गा से तोलियासर जाने वाली ग्रामीण सड़क, जेतासर के पास, झंवर बस स्टैंड और सरदारशहर रोड पर की गई। उपवन संरक्षक बीकानेर जी. वेंकेटेश के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी मक्खनलाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मक्खनलाल शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रोहिड़ा, खेजड़ी, बेर और कुमठा की लकड़ी से भरा एक ट्रक, तीन पिकअप तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं। कार्रवाई में पल्लू निवासी विनोद कुमार, टेऊ सूडसर निवासी भवानी प्रकाश, नुआं निवासी प्रभुराम, बिग्गा निवासी पूनमचंद सहित छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक वनपाल धनपत बाना तथा वनरक्षक गिरधारी मदेरणा, किशोर गोदारा, नरेंद्र सिंह, मोहर सिंह और लोकेश मीणा शामिल रहे। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।