Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर गाय व उसकी बछिया जबरदस्ती ले जाने व ले जाने से मना करने पर मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। गांव पुंदलसर निवासी चांदाराम पुत्र सूंडाराम नायक ने जरिए इस्तगासा इसी गांव के भंवरसिंह उसके बेटे छैलूसिंह राजपूत सहित महावीरसिंह के बेटे के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रेल को सुबह 11 बजे आरोपी उसके घर में घुसे व गंदी गालियां देते हुए छपरे में बंधी गाय व बछड़ी को खोल कर जबरदस्ती छीन कर ले जाने लगे। परिवादी ने मना किया तो उससे मारपीट करने लगे तो उसकी पत्नी गोगादेवी व पुत्रीकालू, पुत्रवधू पूजा उसे छुड़ाने आए तो उनकी बेइज्जती की। आरोपी गाय छीनकर ले गए व जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।