Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। जबरन खेत में घुसकर यहां बना मुख्य दरवाजा तोड़ कर नुकसान करने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। लिखमीसर उत्तरादा निवासी 35 वर्षीय रामेश्वरलाल पुत्र किस्तुराराम जाट ने इसी गांव के बाबूलाल पुत्र भंवरलाल, शंकरलाल पुत्र मोहनराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त की शाम को आरोपी गाड़ी लेकर उसके खेत में घुसे और बिना बात ही गाली गलौच करने लगे। आरोपियों ने उसके खेत से रास्ते का मुख्य दरवाजा तोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया। जाते हुए आरोपियों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंप दी है।