Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-04-27 at 17.48.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2025। क्षेत्र में आज भी ऐसे अनेक घर है जो पाईप लाइन के अभाव में पेयजल सप्लाई से जोड़े जाने से वंचित है। वार्ड 38 में करीब 500 फुट नई पाइप लाइन डाले जाने का काम जलदाय विभाग द्वारा करीब सात दिनों में पूरा कर दिया गया है। वार्ड के अंतिम छोर के करीब 40 घर तो पहली बार पेयजल सप्लाई से जुड़े है। वहीं इस लाइन से करीब 120 परिवार लाभान्वित होंगे जिन्हें सुलभ पेयजल सप्लाई मिल सकेगी। इन परिवारों ने विधायक ताराचंद सारस्वत व वार्ड पार्षद लोकेश माली का आभार जताया। वार्ड की मैना जाट, बिशनलाल प्रजापत, शिव माली, मनीष माली, गिरधारी माली ने पहली बार पाईप लाइन बिछाकर पानी शुरू करवाने के लिए आभार जताया। लोकेश माली ने बताया कि वार्ड की इस लंबित समस्या के समाधान हेतु लगातार प्रयास किए जा रहें थे। अब विधायक की पहल पर विभाग ने इसे पूरा कर वार्डवासियों को राहत दी है। माली ने भी इसे ताराचंद सारस्वत द्वारा पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता से किया गया कार्य बताते हुए उनका आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद के प्रयास व विधायक की पहल से पूरा हुआ नई पाईप लाइन बिछाने का कार्य, जताया लाभान्वित परिवारों ने आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जहां कभी पानी पहुंचा ही नहीं वार्ड के उन 40 घरों तक पहुंचाया पानी।