Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों को शीघ्र कृषि कनेक्शन जारी करने व बिजली उपकरण देने की मांग को लेकर क्षेत्र के डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित जोधपुर में विद्युत वितरण निगम के एमडी के पास पहुंचे। राजपुरोहित ने एमडी अविनाश सिंघवी को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था कृषि ट्यूबवेलों पर निर्भर है और क्षेत्र में इसी पखवाड़े में मूंगफली का बीजान होना है। ऐसे में किसानों को यदि समय पर ट्यूबवेलों का सामान उपलब्ध नहीं करवाया गया तो किसान खरीफ फसल नहीं ले पाएंगे और इससे उनपर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। राजपुरोहित ने ज्ञापन देते हुए 10 दिनों के अंदर सभी कृषि कनेक्शन जारी करने व सामान (बिजली उपकरण) दिलवाने की मांग की। निगम के एमडी. ने वस्तुस्थिति को समझते हुए सम्बंधित अधिकारियों से बात की व शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सिंघवी ने बताया कि बीकानेर जिले में इस माह के अंत तक 600 कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए है व अगले महीनें 2000 कनेक्शन जारी किए जाएंगे। सिंघल ने कहा कि इस माह अब तक बीकानेर में 169 कनेक्शन जारी कर दिए गए है। इस वार्ता के दौरान एक्सीलेंस के निदेशक इंजी.लक्ष्मण सिंह उपस्तिथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. राजपुरोहित ने जोधपुर में निगम के एमडी से मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ के किसानों को शीघ्र कनेक्शन जारी करने की मांग की।