Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1122
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने पर एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ सेरूणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया कि पूनरासर गांव निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले उसका विवाह नागौर के सैनिक बस्ती निवासी गणेश नाथ से हुआ था। शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित किया जा रहा था तथा कुछ दिनों पहले उसके पति गणेश नाथ, ससुर चूननाथ, सास पारा देवी व ननद पूनम ने मारपीट की व धक्के देकर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।