Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
123456
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। गुरूवार शाम ढलने के साथ ही हवा के साथ धूंध छाने लगी और श्रीडूंगरगढ़ अंचल में ठिठुरन भरी ठंड का कहर पड़ने लगा। आज अलसुबह तेज कोहरा रहा और ओस की बूंदे बरसात सी लगने लगी। सूर्य निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया परंतु सर्द हवा का जोर जारी है। बता देवें मंगलवार व बुधवार को ठंड से कुछ राहत मिली थी परंतु अब तापमान में गिरावट होगी। विभाग ने 14 जनवरी के लिए 6 जिलों में तेज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चुरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, नागौर जिलों में आंरेज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कल तेज शीतलहर चलने के साथ गलन भरी सर्दी पड़ेगी। इसी तरह गंगानगर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा और चितौड़गढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है यहां भी शीतलहर चलेगी।