Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2023। आड़सर बास में श्रीसैन जी महाराज के मंदिर का पूननिर्माण करवाया गया है और आगामी 27 व 28 जनवरी को यहां श्रीकृष्ण जी व राधाजी की मूतियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ की जाएगी। कस्बे में दो दिन भक्ति की सरिता बहेगी और सैन समाज द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। आगामी 27 जनवरी को मंदिर प्रांगण में मंडल रचना, प्रतिमा संस्कार, अधिवास न्यास, हवन पूजन के कार्यक्रम होंगे तथा 28 जनवरी को सुबह 6.15 बजे से पूजन हवन के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यहां मंदिर के पूनर्निमाण का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें किशोरियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशनाराम नाई, विशिष्ट अतिथि जिला एंव सैशन न्यायाधीश शंकरलाल मारू, कमलकिशोर फूलभाटी, डॉ रविकांत मारू होंगे। समारोह की अध्यक्ष सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी करेंगे। सैन समाज सैलून यूनियन व श्री सैन समाज शहर व देहात द्वारा किए जा रहें इस आयोजन में क्षेत्र में स्थित सैन समाज का हर घर जुड़ रहा है। समाज के नागरिक उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।