Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। गुरुवार शाम करीब 4 बजे कस्बे के घुमचक्कर से अपहरण किये गए युवक को बदमाशों ने छोड़ दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को पुलिस ने बीकानेर के म्यूजियम चौराहे से दस्तेयाब कर लिया है। युवक को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस श्रीडूंगरगढ़ ले आई है व उसका मेडिकल करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस टीमों द्वारा पीछा करते हुए लगातार दबिशें देने के कारण अपरहण करने वाले बदमाशो को पकड़े जाने का भय हो गया था व वे युवक को नागौर से बीकानेर आ रही बस में बैठा कर भाग छुटे। अपहरण किये गए युवक ने ब में अन्य सवारी से फोन मांग कर अपने परिजनों एवं पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने युवक को बीकानेर म्यूजियम सर्किल उतरने पर दस्तेयाब किया। दस्तेयाब किये गए युवक से पूछताछ के बाद मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ पाएगी। वहीं अपुष्ट चर्चा यह भी जोरो पर है कि मामला हवाला की रकम के लेन देन से जुड़ा था और दोनों पक्षो में पेमेंट से सबंधित सुलह हो गई। इनके बाद युवक को छोड़ा गया है।