Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ 2 मई 2021। 3 मई से शुरू हाे रहे रेड़ अर्लट जनअनुशासन पखवाड़े के दाैरान सख्ती करने का संदेश मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक सभी दे रहे है ओर प्रशासन का भी अब सीधा से संदेश है कि 3 मई से बिना किसी कारण के घराें से बाहर घूमने वाले या छाेटे माेटे काम का बहाना बना कर घराें से निकल कर बाजार तक आने वाले लाेगाें के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। यही संदेश स्पष्ट करने के लिए रविवार काे श्रीडूंगरगढ़ बाजार में प्रशासन एवं पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया है। पुलिस थाने से शुरू हाेकर मार्च कस्बे के मुख्य गलियाें से निकाला गया एवं मार्च में सीओ दिनेश कुमार, सीआई वेदपाल शिवराण, तहसीलदार महावीर प्रसाद, पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास आदि शामिल रहे। मार्च में पुलिस थाना, सीओ कार्यालय, आरएसी के जवान शामिल हुए।