Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में रामपुरा बस्ती में रहने वाले 17 वर्षीय नैतिक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार ने अपने घर में मंगलवार को पंखे के हुक से फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि युवक तीन साल से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई रेणुबाला को दी है।
पिकअप चलाते हुए अचानक उठा सीने में दर्द, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र के गांव मालासर निवासी सहीराम पुत्र खेताराम जाट को सोमवार को नोखा बाईपास पर स्थित एक होटल के पास पिकअप चलाते हुए अचानक सीने में दर्द उठा। उसने अपने भाई शिवकरण को फोन किया। जब शिवकरण सहित परिजन मौके पर पहुंचे तो वह पिकअप के आगे बेहोश पड़ा था। परिजन उसे नोखा अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया व थानाधिकारी अमित कुमार को जांच दी गई है।
मोटरसाइकिल से गिरने से हुई युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में जोरावरपुरा निवासी 55 वर्षीय रामेश्वरलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका पुत्र पूनमचंद मोटरसाइकिल से अचानक गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और दौराने ईलाज 22 जनवरी को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अमित कुमार को दी है।
चूहे मारने की दवा के सेवन से विवाहिता की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाना क्षेत्र में रामसर निवासी आसी पत्नी रामस्वरूप जाट ने चूहे मारने का जहर पी लिया। जिससे विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता पूनमचंद पुत्र शिवलाल सियाग निवासी स्वरूपदेसर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी करेंगे।
20 वर्षीय युवती ने स्प्रे के असर से गवाएं प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हदां थाना क्षेत्र में चिमाणा निवासी राणाराम पुत्र आसाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह हनुमाननगर, भेलु की रोही में परिवार सहित खेत में ढाणी बनाकर रहता है। सोमवार को उसकी 20 वर्षीय पुत्री सुनीता की खेत में काम करते हुए स्प्रे के असर से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी ओमप्रकाश को सौंप दी है।