Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
99
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितबंर 2021। रीट परीक्षा में नकल को लेकर नकल गिरोह को पुलिस ने हिरासत में लिया और एक महिला सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया। नोखा रोड स्थित नया बस स्टैण्ड पर संदिग्ध घूमते हुए एक महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर पुलिस को एक व्यक्ति की चप्पल में कुछ संदिग्ध लगा। जांच करने के बाद पाया गया कि जुगाड़ से कुछ ट्रांसमीटर जैसा यंत्र बना कर चप्पलों में सेट किया गया है। एवं इन चप्पलों के माध्यम से नकल होनी थी। मामले में नोखा निवासी त्रिलोक पुत्र भंवरलाल, चुरू निवासी ओमप्रकाश पुत्र बेगाराम जाट, रतनगढ़ निवासी मदन पुत्र भीखाराम जाट, रतनगढ़ निवासी गोपाल पुत्र रामनारायण जाट सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरोह द्वारा पूरे राज्य में नकल करवाने हेतू ऐसी 25 जोड़ी चप्पलें बनवाई गई थी एवं एक जोड़ी के लिए छह लाख रुपए तक वसूल किए गए है।