Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260112-WA0222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। कस्बे के बिग्गाबास निवासी कैलाश पेड़ीवाल ने बिग्गा निवासी बालाराम तावनिया, उसकी पत्नी किरणदेवी व अन्य 2-3 जनो के खिलाफ औद्योगिक कन्वर्ट जमीन पर कब्जा करने के लिए तारबंदी तोड़ने, तार, पट्टियों सहित भवन निर्माण सामग्री के निर्माण की मशीनें चोरी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। कैलाश ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा सत्यनारायण पेड़ीवाल की अध्यक्षता वाली संस्था सस्ती भवन निर्माण सामग्री का निर्माण व प्रशिक्षण केंद्र की सालासर रोही में .7600 हेक्टेयर जमीन है। चाचा के बुजुर्ग होने पर इस जमीन एंव संस्था की देखरेख कैलाश स्वंय ही करता है। इस जमीन के पडोस की जमीन बिग्गा निवासी बालाराम तावनिया ने ले रखी थी व छोटे छोटे टुकड़ों में उसने अपनी जमीन बेच दी। लेकिन छोटे टुकडो में बेचने के कारण उसके द्वारा बेची गई जमीन खातेदारी में नही चढ़ पाई। इसका फायदा उठा कर आरोपियों ने रविवार शाम को उनकी जमीन की सीमाबन्दी तोड़ दी व वहां पड़ी टाइल मशीन, मिक्चर, ब्लॉक निर्माण मशीन, गटर स्ट्रक्चर आदि सामान आदि चुरा लिया। पुलिस ने परिवाद पर मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हेडकांस्टेबल देवाराम करेंगे।