Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
पहले भेजे अश्लील मैसेज, फिर नाबालिग का किया अपहरण, मामला दर्ज।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान निवासी एक 16 वर्षीया नाबालिग का इसी गांव के युवक ने अपहरण कर लिया है। नाबालिगा के चाचा ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी श्रीभगवान जाट उसकी नाबालिग भतीजी को अश्लील मैसेज कर परेशान करता था। उसने घर पर बताया तो आरोपी को परिवादी ने ओलमा दिया। इस पर आरोपी ने उसकी भतीजी को उठा ले जाने की धमकी दी। 5 जुलाई की रात को हम सभी खाना खाकर ढाणी में सो गए और सुबह उठे तो नाबालिग भतीजी ढाणी में नहीं मिली। इस पर आरोपी के खिलाफ नाबालिगा का अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच हेडकांस्टेबल भगवानाराम कर रहे हैं।