Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ में बड़े शहरों की तर्ज पर आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ पूर्णतया महिला अस्पताल के रूप में धन्वन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बन गया है। अब यहां पर नवनियुक्त अनुभवी ओर विशेषज्ञ महिला रोग चिकित्सक डॉक्टर अदिति मित्तल ओर डॉक्टर भारती शर्मा की सेवाएं भी शुरू हो गई है। डॉक्टर अदिति मित्तल दूरबीन से बच्चेदानी का ऑपरेशन करने में माहिर है और अभी तक क्षेत्रवासियों को इस उपचार हेतु बीकानेर, जयपुर का रुख करना पड़ता था। अब धन्वंतरि अस्पताल में अन्य रोगों के लिए अलग ब्रांच बनाई जा रही है और हाईस्कूल रोड स्थित हॉस्पिटल बिल्डिंग में केवल महिलाओं के लिए विशेष अस्पताल बना दिया गया है। यहां पर महिलाओं में होने वाली सभी तरह बीमारियों व समस्याओं के लिए यहाँ विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों की टीम व पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त नर्सिंग स्टॉफ की सुविधा की गई है। सबसे बड़ी बात यहां अब यहां दूरबीन से महिला रोगों का उपचार, निःसंतान एवं बांझपन का आधुनिक तकनीक से पूरा इलाज प्रारंभ हो गया है। अस्पताल ने पूर्व में कई क्रिटिकल डिलीवरी केस में सफलता हासिल कर क्षेत्र के नागरिकों में विश्वास कायम किया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति मित्तल पूर्व में अपोलो हॉस्पिटल व एलटिव्ज हॉस्पिटल बैंगलोर में सेवाएं दे चुकी है और अब कस्बे में अपनी सेवाएं धन्वन्तरी में देंगी। डॉ भारती शर्मा व डॉ. प्रणाली अहले की सेवाएं भी नियमित उपलब्ध है जिससे महिलाओं को गंभीर स्त्री रोगों के लिए लाभ मिल सकेगा। नागरिक बीकानेर या जयपुर जाने से बच सकेंगे और सम्पूर्ण ईलाज कस्बे में ले सकेंगे। विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों की टीम ने बताया कि धन्वन्तरी अस्पताल में अब निःसंतान व बांझपन का पूर्ण इलाज, गर्भवती महिलाओं की जांच, ईलाज, दर्दरहित डिलीवरी, नॉर्मल व सिजेरियन डिलीवरी, अनियमित व अत्यधिक महावारी का उपचार, दूरबीन द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन, नसबंदी को पुनः खोलना, कॉपर-टी नसबंदी सहित सभी महिला रोग संबंधी समस्याओं का सम्पूर्ण ईलाज किया जा रहा है। निदेशक देवेंद्र पालीवाल ने बताया कि महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के साथ एक ही छत के नीचे सोनोग्राफी, लैब, मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध है जिससे परिजन भी परेशान नहीं हो। पालीवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए कोरोना काल में 24 घण्टे सभी तरह की आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध है।