Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
जैतासर की रोही में भीषण आग में जिंदा जला गौवंश, कई घायल, लाखों का नुकसान, देखें फ़ोटो व वीडियो, पढ़ें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2021। कस्बे के पास ही जैतासर गांव की रोही में लीलाधर शर्मा के खेत में भीषण आग लगने से 5 गायों की जिंदा जलने से मौत हो गई व 4 घायल गाय का इलाज किया जा रहा है। यहां रखा ऊंटगाड़ी भी जल कर राख हो गई और कई क्विंटल चारा जल कर खाक में मिल गया और किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। किसान परिवार अपने खेत में ही रहता है और आज दोपहर में खेत में बने मकान में थे। अचानक बाड़े में आग लग गई व आग ने विकराल रूप धारण करते हुए जानवरों को चपेट में ले लिया। पास ही के खेत से ओमप्रकाश मेघवाल ने लपटें देखी तो दौड़ कर आए व पुलिस, दमकल, चिकित्सा विभाग को सूचना दी। दमकल व पुलिस मौके पर पहुंची व आस पास से भी लोग पानी भरकर पहुंचे व आग पर काबू पाया। तहसीलदार ओमप्रकाश बाकोलिया व पटवारी सीताराम नाई ने भी मौका मुआयना किया व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पशुचिकित्सक डॉ. उत्तम भाटी व गजानन्द ने मौके पर पहुंच कर घायल पशुओं का इलाज प्रारंभ किया। विधायक गिरधारी लाल महिया व जैतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम मौके पर पहुंचे व प्रशासन से आगजनी के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
आप भी नीचे दिए वीभत्स वीडियो में आगजनी में हुए भारी नुकसान को देख सकते है।