Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव मणकरासर में आज दोपहर 1 बजे अचानक श्रमिक धन्नाराम पुत्र चिमाराम मेघवाल के झोंपड़े में आग लग गई। धन्नाराम ने बताया कि दोपहर में पूरा परिवार खाना खा रहा था। उस समय लाइट नहीं थी और अचानक लाइट आने पर झोंपड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और धन्नाराम की गृहस्थी का सभी सामान जलकर खाख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग में नगदी, सोने चांदी के गहने, पहनने ओढ़ने के कपड़े, अनाज व घर का सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया है। लपटें उठते देख गांव के राकेश चालिया, कमल नायक, भगवानाराम, तुलछाराम सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। वार्ड पंच तुलछाराम ने सरपंच व प्रशासन को सूचित कर दिया है। ग्रामीणों ने गरीब परिवार की मदद करने की मांग प्रशासन से की है। पार्थी ने शेरुणा थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रुआंसे होकर धन्नाराम ने बताया की पाई पाई जोड़कर 20 हजार रुपए एकत्र किए जो अग्नि के भेंट चढ़ गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मणकरासर में धन्नाराम के झोंपड़े में लगी आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कपड़े, अनाज, सहित संदूको में रखा सभी सामान जलकर खाख हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोने चांदी के गहने जल गए।