Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250215-WA0132
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। प्रयागराज में सेक्टर 19 में शनिवार को एक बार फिर आग लग गई है। कस्बे के युवा पार्षद रामसिंह जागीरदार मौके पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी रामसिंह ने बताया कि आग लगने के साथ ही 30 दमकलें व 500 पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। 20 मिनिट में आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया। रामसिंह ने बताया कि आग से किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ व ना ही कोई घायल हुआ है। आग खाली पड़ें टेंट में लगी जिन्हें कल्पवासी खाली करके गए है। उन्होंंने बताया कि एकबार तो माहौल में अफरा तफरी मच गई परंतु तुरंत ही इस पर काबू कर लिया गया। डीआईजी वैभव कृष्ण ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया व बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है और खाली टेंटों में आग लगी। जिससे कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रामसिंह ने टाइम्स के पाठकों के लिए मौका स्थल से फोटो भेजें है। आप भी देखें सभी फोटो।