Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। नई सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच आज पहला बजट पेश किया है। अध्यक्ष ने बार बार टोका परंतु विपक्ष के शांति धारीवाल सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। मुख्यमंत्री ने भी हस्तक्षेप करते हुए मर्यादा पूर्वक बजट सुनने की बात कही। इस दौरान उप मुख्य मंत्री ने पिछली सरकार के कुप्रबंधन के कारण बिजली संकट की चर्चा की और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की बात कही तो विपक्ष बौखला गया और हंगामा हुआ। आखिरकार वित्त मंत्री ने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात कही। बिजली संकट से उबारने के लिए उत्तम प्रबंधन की बात कही व सोलर प्लांट विकसित करने की बात कही। 5 लाख से ज्यादा घरों में सोलर एनर्जी लगवाने व जिससे 300 यूनिट बिजली फ्री देने दी जा सकेगी। 450 रुपए में सिलेंडर देने, वंचित क्षेत्रों के लिए 1000 करोड़ का बजट, सड़को के लिए 1500 करोड़ देने, बड़े शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने की घोषणा, जयपुर मेट्रो का विस्तार करने, जल जीवन मिशन से 25 लाख घरों तक नल से पानी उपलब्ध करवान।
किसानों के लिए विशेष घोषणा करते हुए एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2 हजार करोड़ दिए गए। गेंहू की एमएसपी से अलग 125 रुपये देने, 5 लाख गोपालक परिवारों को 1 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जाएगा। गोपाल क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
युवाओं को संबल देने के लिए 70 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए कैलेंडर जारी होगा। रोजगार बढ़ाने के प्रयास किये जाएंगे। खेलों के लिए 50 खिलाड़ियों को मिशन ओलंपिक में ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये दिया गया। 1 से 8 वीं तक सभी व 9 वीं से 12वीं तक छात्राओं को 1000 रुपये देने की घोषणा।
लाडो योजना में गरीब परिवार में बालिका के जन्म पर एक लाख रुपये का बांड देने। महिलाओं के लिए मातृत्व योजना में 5 हजार के स्थान पर 6 हजार रुपये दिए जाएंगे। आदर्श आंगनबाड़ी बनाई जाएगी। बालिका छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। अल्प आय वर्ग, सीमांत किसानों के बच्चों को KG से PG तक फ्री शिक्षा दी जाएगी।

विवेकानंद जी के मानव सेवा को ईश्वर सेवा बताते हुए आमजन के लिए राहत चिकित्सा योजनाए बताई। मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना में डेली केयर जोड़ा गया। मेडिकल कॉलेजों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। महिलाओं व बुजुर्गों के मासिक पेंशन 150 रुपये बढ़ाया। अब 1150 मिलेगी पेंशन। श्रमिकों, लोक कलाकारों को वृद्धावस्था में संबल के लिए मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना लागू की। सीनियर सिटीजन के लिए रोडवेज में सफर 50 प्रतिशत छूट के साथ दी जाएगी। दिव्यांगों के लिए जिला हेडक्वार्टर पर फिजियोथेरेपी सेंटर खोले जाएंगे। पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहें। पंचायती राज को सशक्त करने के लिए बढ़ा कर 7 प्रतिशत कर दी गयी है। मानदेय कर्मियों, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाया। कर्मचारियों के डीपीसी में 2 साल की छूट दी। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 200 करोड़ देने, सायबर हेल्प डेस्क तैयार होगी। बालिका व महिलाओं के लिए सुरक्षा के लिए सभी जिलों में एंटी रोमियो फोर्स के साथ महिला हेल्प डेस्क बनाने। लोक कलाकारों को संबल देने के लिए काम किया जाएगा। बड़े मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 300 करोड़ दिए गए। 10 म्यूजियम की दशा सुधारने के लिए 10 करोड़। महाराणा प्रताप के सर्किट के लिए 100 करोड़ दिए। चीनी व गुड़ पर मंडी टैक्स हटाया। भूमि कर समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वंचित वर्गों के लिए काम करेगी और कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नही रहे इस पर ध्यान देगी।