Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2026। रग्बी खेल में नेशनल गेम्स के लिए शुक्रवार को छात्र व छात्रा वर्ग की फाइनल टीमों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें छात्र वर्ग में गांव दुलचासर के खिलाड़ी सुभाष पुत्र मुखराम महिया का चयन हुआ है।
69 वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) का आयोजन आगामी 30 जनवरी से 4 फरवरी तक त्यागराज दिल्ली में होगा। इन दिनों दुलचासर गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को दोनों वर्गों के लिए राजस्थान टीम का चयन कर लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए शाला प्रधानाचार्य कृष्णा जीनगर व वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक बजरंग सहारण ने बताया कि रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 19 वर्षीय छात्र वर्ग में डीडवाना कुचामन से पवन कुमावत, राजेंद्र, कार्तिक, अजमेर से सोनू सिंह रावत, खुर्शीद मोहम्मद, झोटवाड़ा जयपुर से निखिल तंबोली, किशन सेन, राजसमंद से उदय सिंह, धोंद सीकर से प्रेमचंद जाखड़, मांडलगढ़ भीलवाड़ा से शिवराज कंजर, दौसा से मक्खन लाल मीणा, दुलचासर बीकानेर से सुभाष का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। वहीं मांडलगढ़ भीलवाड़ा के दिनेश जोशी, उदयपुर से विजय मीणा, ढेंचू फलोदी से गोपाल सिंह को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ है।
इसी प्रकार रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में रैनी अलवर से कृष्णा बैरवां, पायल मीणा, साक्षी मेहरा, कुचामन डेगाना से तनु कंवर, तनु वैष्णव, जयपुर से कशिश, शिवानी, मोनिका कंवर, लूणकरणसर बीकानेर से मघी खाती, प्रियंका अजमेर से संजू, भीलवाड़ा से खुशबू धाकड़ का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। वहीं मूंडवा नागौर से मनीषा,बालोतरा से प्रमिला, सूरजपोल उदयपुर से नगीना को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। टीम आगामी 28 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुभाष पुत्र मुखराम महिया को मिला नेशनल में सलेक्शन।