Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2025। ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग विभिन्न स्तरों पर क्षेत्र में लगातार हो रही है। पीसीसी अध्यक्ष हरीराम बाना ने ट्रोमा के लिए सड़क पर संघर्ष करने की चेतावनी दी है। बाना ने मंगलवार को चिकित्सा विभाग के निदेशक, जिला कलेक्टर व सीएमएचओ बीकानेर को पत्र भेजकर ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल के निर्माण की मांग की है। बाना ने कहा कि दुर्घटनाओं व घायलों की संख्या, त्वरित ईलाज के अभाव दम तोड़ने वाले मरीजों के हालात देखते हुए शीघ्र निर्माण प्रारंभ करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार ने बजट घोषणा में ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल की घोषणा की और संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग राजस्थान जयपुर की स्वीकृति संख्या 119/2023-24 दिनांक 03.10.2023 (4.10.23) के आदेशानुसार श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल भूतल एंव प्रथम मंजिल पर निर्माण करने का ही आदेश श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह बाहेती एवं चांडक परिवार को किया था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा उपजिला अस्पताल व ट्रोमा सेन्टर की सभी जरूरतों को प्रथम मंजिल, भुतल ले आउट में शामिल / समाहित कर, अनुमोदित नक्शे के अनुसार निर्माण की स्वीकृति जारी की गई थी। श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह बाहेती एवं चांडक परिवार भी पूर्व में जारी स्वीकृति के अनुसार ही निर्माण करवाने के लिए सहमत है। लेकिन बीकानेर जिला प्रशासन द्वारा भामाशाह को पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट देकर बेसमेंट का भी निर्माण करवाने के लिए लिए कहा गया है, जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा अनुमोदित नक्शे में उपजिला अस्पताल ट्रोमा सेन्टर की सभी आवश्यक्ताओं को समाहित कर लिया गया था तो फिर बेसमेंट की आवश्यक्ता ही नहीं है। बाना ने कहा कि शीघ्र ही श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल के भवन का निर्माण पूर्व में जारी स्वीकृति के अनुसार शुरू नहीं करवाया गया तो आगामी दिनों में श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लोग हजारों की संख्या में उपखंड कार्यालय का घेराव करेंगे और जरूरत पड़ी तो महापड़ाव भी डाला जाएगा।