Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2023। एक बस चालक ने बस को रोड पर घुमाने के दौरान बोलेरो सवार द्वारा पीछे से टक्कर मारकर बस से नीचे उतार कर मारपीट करने का आरोप लगाया। मोमासर निवासी 60 वर्षीय दीलिपसिंह पुत्र भैरूसिंह राजपूत ने राजूसिंह राजपुरोहित निवासी सवाई बड़ी, ईमीचंद व रामूराम निवासी बंधनाऊ सहित तीन चार अन्य जनों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह भादासर से मोमासर बस लेकर आया और सवारी उतारने के दौरान वह बस को घुमा रहा था तभी आरोपियों ने अपनी बोलेरो से बस के पीछे टक्कर मारी। आरोपियों ने उसे बस से नीचे उतार कर उसके साथ मारपीट करते हुए रूपए छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्रसिंह को सौंप दी गई है।