Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
FFDFDFDF
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2021। जिले में अब डेंगू जानलेवा हो गया है और इसके लिए अब प्रशासन भी इस ओर पूरा ध्यान दे रहा है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिले भर में डेंगू की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका भी शनिवार को उपखण्ड मुख्यालय पर मौजूद सभी कार्यालयों में पहुंची और मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग करवाई। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ भवानी शंकर व्यास की अगुवाई में पालिका टीम उपखण्ड कार्यालय, पंचायत समिति, रेलवे स्टेशन, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग आदि कार्यालयों में पहुंची और फोगिंग करवाई, इस दौरान जल भराव के स्थानों पर ब्लिचिंग पाऊडर एवं ऑयल का छिड़काव किया गया। पालिका टीम में इस दौरान भवानीशंकर व्यास, पालिका कनिष्ठ लेखाकार रविशंकर जोगी, एसआई कमल चांवरिया, सभी जमादार एंव सफाई कर्मचारी शामिल रहे। क्षेत्र में डेंगू की भयावता को देखते हुए आम नागरिकों को भी जागरूक होना होगा और अपने आसपास साफ पानी को खुले में एकत्र होने से रोकना होगा।