Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2021। आईपीएल के जैसा सजा हुआ मैदान, चकाचौंध करने वाली दुधिया रोशनी, जम कर हो रही हूटिंग और ग्राउंड पर पसीना बहाते खिलाड़ी, ये दृश्य देखने को मिला श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान क्लब मैदान में आयोजित हो रही अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता में पहले दिन। सोमवार को उदघाटन समारोह के बाद शुरू हुए पहले मैच में महेश क्लब भिवंडी में नोखा स्पोटर्स को 2-1 से हराया और इस मैच में अरुण बिहाणी ‘मेन ऑफ दी मैच’ रहे। दूसरा मैच श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्ट्स ने बीएल मोहता गुरुकुल सींथल को 2-0 से, तीसरे मैच में अक्कासर स्पोर्ट्स ने श्रीडूंगरगढ़ फाइटर्स को 2-0 से, चौथे मैच में नापासर स्पोर्ट्स ने आदर्श क्लब श्रीडूंगरगढ़ को 2-0 से, पांचवे मैच में गजनेर स्पोटर्स ने नोखा स्पोटर्स को 2-0 से, छठे मैच में बजरंग क्लब नापासर ने महेश क्लब भीलवाड़ा को 2-0 से, सातवे मैच में राजस्थान स्पोर्ट्स दिल्ली ने सुभाष क्लब नापासर को 2-0 से, आठवें मैच में विनायक स्पोर्ट्स ने गजनेर युवा को 2-0 से, नोवे मैच में गजनेर स्पोटर्स ने महेश स्पोर्ट्स भिवंडी को 2-0 से, दसवें मैच में श्रीडूंगरगढ़ स्पोटर्स ने बजरंग क्लब नापासर को 2-1 से, ग्यारवे मैच में अक्कासर स्पोटर्स ने सुभाष क्लब नापासर को 2-0 से ओर सोमावर के अंतिम मैच में नापासर स्पोटर्स ने गजनेर युवा को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को भी 12 लीग मैच होने है और शाम 4 बजे से मैच शुरू हो गए है। सभी मैच श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देखे जा सकते है।