Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। हादसों के हाईवे पर अभी अभी एक और भयानक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें दो जनें गंभीर रूप से घायल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जयपुर से बीकानेर की और रही बस में किसी सवारी के लघुशंका के कारण कित्तासर व बिग्गाबास रामसरा के बीच में बस को रूकवाया गया एवं सवारी लघुशंका के लिए गई। तभी तेज गति से पीछे से आई कार उसमें पीछे से आकर टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि कार बस के नीचे घुस गई एवं बुरी तरह से फंस गई। बस में सवार लोगों ने उन्हें संभाला एवं निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकाल पाए। मौके पर पहुंचे एक ट्रेक्टर सवार ने अपने ट्रैक्टर में रस्सी बांध कर कार को पीछ खींचा तो कार में सवार एक जने को निकाला जा सका। जिसे मौके पर पहुंची गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में लोगों के सामूहिक प्रयासों से दुसरे घायल को भी बड़ी मुश्किल से निकाला गया व निकाल कर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय भेजा गया। मौके पर जाम के हालात बन गए है एवं बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। अधिक जानकारी के लिए पढ़तें रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।