Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 5 जुलाई 2024। क्षेत्र में लगातार सक्रिय मानसून से क्षेत्र में झूम के बादल बरस रहें है। गुरूवार को शहर में 36 एमएम बरसात हुई व शुक्रवार को 5 बजे तक 16 एमएम बरसात हुई है। कस्बे में दो दिन में 52 एमएम बरसात हो गई है। कस्बे के आड़सर बास में करणीमाता मंदिर के आस पास के इलाके में पानी भर गया है और लोगों घरों में कैद हो गए है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ कस्बे सहित गांव बीरमसर, जैसलसर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, बाडेला, कोटासर, मोमासर, बापेऊ, जैतासर में जमकर बादल बरसे है। गांव रीड़ी में सकूल के आगे भारी पानी भर गया है वहीं गुरूवार की बरसात के बाद गांव नोसरिया में भी स्कूल के आगे पानी भर गया। यहां विद्यार्थी खासे परेशान हुए है। गांव मोमासर में एक पोल से बिजली तार टूट कर गिर गया व पटावरी परिवार के एक घर से छत की दीवार भी बरसात से गिर गई है। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना देकर तार दुरस्त करने की बात कही। बता देवें मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावनाए जताई है। वहीं बता बारानी खेतों के किसान भी खेत में पहुंच गए है और कृषि कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्राय: सभी गांवो की रोही में खूब रौनक हो गई है। शुक्रवार को बीकानेर शहर में जबरदस्त बरसात की सूचनाएं मिल रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में जमकर बरसे बादल। (फोटो-शंकरलाल नायक)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवा रूख इतना तेज रहा कि छोटे पेड़ जमीन को छुने लगे, अनाजमंडी में बारिश के चलते एक व्यापारी पौधे की सार संभाल की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में करणी माता मंदिर के पास भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के खेतों में जोरदार बरसात हुई है। (फोटो- मोहनलाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में तेज हवाओं के साथ जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर में जोरदार बरसात हुई है। (फोटो-कालूराम खोड)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू की रोही में जमकर हुई है बरसात। (फोटो-राजूराम मेघवाल)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में स्कूल के आगे गली हुआ जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में जमकर हुई बरसात। (फोटो- बाबूलाल ज्याणी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में बिजली पोल से तार टूट कर गिरा, एक घर से छत की दीवार भी गिरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में गलियों में पानी भर गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया के स्कूल जा रही बालिकाओं को हुई परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया में स्कूल के पास भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात में अठखेलियां करते बच्चे।