Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2022। एक काश्तकार अपने पट्टे पर ताला लगाकर खेत में गया तो पीछे से कब्जाधारियों ने घुस कर तोड़फोड़ कर सामान चुरा लिया। पीड़ित नेमीचंद पुत्र भंवरलाल जाट निवासी डेलवा हाल निवासी देवनारायण कॉलोनी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। नेमीचंद ने पुलिस को बताया कि मुसाद उसका पुत्र सुभाष, पुत्री पुष्पा सहित दो तीन अन्य आरोपी 20 अगस्त को उसके भूखंड में घुसे और जेसीबी से उसकी बाड़ तोड़ते हुए छपरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर रखा सामान आरोपियों ने चुरा लिया व भूखंड पर बैठ गए है। इस भूखंड का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट द्वारा स्टे भी दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।