Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2023। लोक संस्कृति व लोक कलाओं की जड़ों का सींचने वाला अनूठा उत्सव “मोमासर उत्सव” श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का ही नहीं राजस्थान का गौरव बन गया है। उत्सव 3 से 5 नवबंर को गांव मोमासर में आयोजित होगा और लोक संगीत व लोक कलाकारों से मंच सजेगा। जाजम फांउडेशन की पहल पर गांव उत्सव के आयोजन के लिए सजने सवरंने लगा है। ग्रामीण व युवा उत्सव की तैयारियां उल्लास के साथ करने में जुटी है। फांउडेशन के विनोद जोशी ने बताया कि राजस्थान की लोक संस्कृति को जींवत रखने के लिए फाउंडेशन द्वारा किया जाने वाला ये प्रयास लगातार अपनी प्रतिष्ठा बना रहा है। उत्सव में अनेक देशी व विदेशी मेहमान भाग लेंगे। जोशी ने बताया कि इस बार राजस्थान के कोने कोने से 172 से अधिक लोक कलाकार उत्सव में शामिल होंगे। राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कलाकार उत्सव में भाग लेंगे और इटली व चिली देश के कलाकार भी अपना संगीत सुनाने मोमासर पहुंचेंगे। बता देवें तीन दिवसीय उत्सव में 4 नवबंर की शाम 9 बजे से 11 बजे तक उत्सव की तैयारी में उत्साह के साथ मोमासर के ग्रामीण, ग्राम पंचायत व पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार, राजीविका द्वारा भी की जा रही है। मोमासर उत्सव का लाइव प्रसारण होगा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैलन पर तो आप जहां भी हो घर, खेत, ढाणी, देश में या परदेश, या रहें विदेश में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आप देख सकें मोमासर उत्सव को लाइव श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ

https://youtu.be/SjSG0LiZeEQ

https://fb.watch/o0lk9wOsx1/