Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2023। आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के उत्साह में झूम रहा है और श्रीडूंगरगढ़ स्तरीय आयोजन ताल मैदान में धूमधाम से संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ व 4 स्कूलों के विद्यार्थियों ने परेड में भाग लिया वहीं 13 स्कूलों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सोनियासर गोदारन की बालिका टीम ने शानदार लेजियम प्रस्तुत किया। मंच पर नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वरलाल बाहेती, कार्यवाहक उपखंड अधिकारी राजवीर कड़वासरा, सीओ दिनेश कुमार, सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, पीएचईडी एईएन बृजमोहन मूंड, ताल मैदान विद्यालय के प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़, सीडीपीओ मंजू सोनी, एसआई महेंन्द्र कुमार अतिथि रहें। अतिथियों ने ध्वज को सलामी दी व परेड का निरीक्षण किया। विशिष्ट सेवा के लिए कार्मिकों व नागरिकों को उपखंड कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र और नगरपालिका की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागी विद्यालयों को नागरिक विकास परिषद के सौजन्य से सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ राधाकिशन सोनी व भव्य कटारिया के निर्देशन में किया गया तथा प्रभावी मंच संचालन रमेश शर्मा व राजू शर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्षद गण मौजूद रहें व आमजन के साथ अनेक स्कूलों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। फोटो के लिए श्रीश्याम स्टूडियो के श्याम तिवाड़ी से 9928207314 पर संपर्क कर सकते है।

https://fb.watch/ii7eEHhcml/

https://fb.watch/ii7kvhJ86H/

https://fb.watch/ii7xmZnRw-/

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में अनेक स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए आयोजन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणमान्य नागरिक शामिल हुए कार्यक्रम में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रभावी मंच संचालन किया राजू शर्मा व रमेश शर्मा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने दी देश भक्ति ओत प्रोत प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्या कंवर को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ ज्योति बिस्सू को सेवाओं के लिए किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को जन जन तक खबरें पहुंचाने के लिए मिला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांस्टेबल सिलोचना को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माया विश्नोई को सेवाओं के लिए दिया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कांस्टेबल को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाईकर्मी रामलाल को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवा के लिए मनोज गुसांई को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा केन्द्र के सूर्यप्रकाश गांधी को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षक रामप्रताप जाखड़ को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्साकर्मी रमाकांत शर्मा को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांस्टेबल का हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकार कैलाश राजपुरोहित का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमेश शर्मा को किया गया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। पत्रकार संजय पारीक को मिला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकार महावीर सारस्वत को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमेश शर्मा को सेवाओं के लिए दिया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निष्ठा से कार्य करने के लिए सफाई कर्मी जीवणी देवी का किया सम्मान।