Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। क्षेत्र में इन दिनों खेतों से चारे भर कर दूसरे स्थान पर ले जाने वाली पिकअप पशुपालकों के लिए महंगे भावों का कारण तो बनी हुई है ही साथ ही हर सड़क पर इन ओवरलोड पिकअप के कारण बड़े हादसे भी हो रहे है। क्षेत्र में गत 21 अप्रैल की रात को अपने गांव से अपने ननिहाल विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे व्यक्ति की मौत और उसके बेटे, भतीजे के गम्भीर घायल होने की घटना को अंजाम भी एक ऐसी ही ओवरलोड पिकअप ने दिया है। इस मामले में गांव अमृतवासी निवासी धन्नाराम सुथार की मौत हो गई थी और उनके बेटे किशन, भतीजे गोविंद को चोटें आई थी। इनकी बाइक को गांव जैतासर के पास चारे से भरी हुई पिकअप ने टक्कर मार दी थी। इस सबंध में मृतक के भाई पूनमचंद ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमे की जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सुपुर्द की गई है। विदित रहे कि क्षेत्र में इन पिकअप चालको का जोरदार आतंक है और अनट्रेंड ये पिकअप चालक क्षेत्र की मुख्य सड़को पर जहां हादसे हो रहे है वही ग्रामीण सड़को पर जाम लग रहे है। क्षेत्र के सामाजिक चिंतकों की मांग है कि इन पिकअप पर नियंत्रण होना चाहिए ताकि चारे को महंगा करने वाला अवैध परिवहन भी रुक जाए और ऐसे हादसे में क्षेत्र के मासूम लोगो को जान भी ना गंवानी पड़े।