Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हैवान बाप ने अश्लील हरकतें की और माँ ने बालिका के साथ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहें सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी ने बुधवार देर शाम दर्ज मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया। स्वामी ने दोषी पाए जाने पर गुरूवार रात 9 बजे वार्ड 40 निवासी आरोपी को पकड़ कर हवालात में बंद किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में बालिका के साथ अश्लील हरकतें करने व उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप प्रमाणित पाए गए और आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बालिका के बयान से पुलिस भी हुई दु:खी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मात्र 15 साल की हंसती खेलती बच्ची शोक, पीड़ा व गम से भरी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नरम लहजे से उसे विश्वास में लिया व पूछताछ़ की, आंखों से बहते आंसूओं के साथ बालिका ने अपनी पीड़ा कही। पुलिस ने आरोपी बाप को धर दबोचा और सलाखों के पीछे पहुंचाया। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपी पिता होने के कारण इसकी बारीकि से जांच जरूरी थी। पिता की हरकतों के कारण बालिका मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई है। उसके बाल मन पर कुप्रभाव पड़ा है। खुलकर जीने के लिए बच्चों को स्वच्छ माहौल चाहिए, जो इस प्रकरण में अब परिवार की जिम्मेदारी है। इस मामले में गुरूवार को ही पुलिस ने बालिका के अतिरिक्त उसकी माता, नाना, मामा मामी के बयान लिए और तुरंत सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
नशा है नाश का द्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपी बाप नशे का आदी है और पुलिस जांच में सामने आया कि नशे की हालत में उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की है। नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहें सामाजिक कार्यकर्ता डॉ श्यामसुदंर आर्य लगातार क्षेत्र में नशे की हालत में संगीन अपराधों की बात कहते हुए इस पर लगाम लगाने की मांग करते रहें है। आर्य ने कहा कि सामाजिक स्तर पर व्यक्ति का पतन नशे के कारण लगातार हो रहा है और ऐसी घिनौनी घटनाएं सामने आ रही है जिससे हर किसी का सिर शर्म से झुक जाए। ऐसी घटनाएं समाज चिंतकों के लिए भारी चिंता का कारण बन गई है। आर्य ने कहा कि परिवार में अपने बच्चों पर ध्यान देते हुए उन्हें नशे से दूर रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।