Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2023। बुधवार देर रात को शेरूणा थानाक्षेत्र के गांव दुसारणा बड़ा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैडकांस्टेबल महेश ढाका ने बताया कि गांव दुसारणा बड़ा निवासी श्रवणराम नायक का ससुराल गांव लिखमीसर दिखणादा में है एवं वहां एक विवाह कार्यक्रम में उसका छोटा भाई व पुत्र गए हुए थे। लिखमीसर दिखणादा में श्रवणराम के बेटे व उसके छोटे भाई के मध्य विवाद हुआ तो श्रवणराम ने गाड़ी भेज कर अपने छोटे भाई को बुला लिया। इस पर नाराज हुए बेटे ने अपने मामा के बेटों के साथ मिल कर अपने पिता के खिलाफ ही झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस ने दुसारणा पहुंच कर गांव दुसारणा निवासी श्रवणराम नायक, उसके बेटे बाबूलाल नायक एवं गांव लिखमीसर दिखणादा निवासी सुनील नायक व मनफूल नायक को उत्पात मचाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।