Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
poster1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2021। दुकान बंद करके घर लौट रहे बेटे पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। हमले में घायल 25 वर्षीय युवक सेठाराम के पिता मूलाराम मेघवाल निवासी जाखासर पुराना ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बेटा सेठाराम 5दिसम्बर की शाम 7 बजे दुकान मंगल करके घर जा रहे थे तो रस्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे जाखासर पुराना निवासी सुरेश, सुखाराम, महेंद्र, परताराम, धर्माराम, छैलूराम, कालूराम मेघवाल ने पीछे से गिराकर मारना शुरू कर दिया। तभी सुरेश ने पानी के फव्वारे से सेठाराम पर जानलेवा हमला कर उसका सर फोड़ दिया जिसके कारण सेठाराम बेसुध हो गया और उसके खून बहने लगा। शोरगुल सुनकर मेरी पत्नी शेरा, पुत्रवधु सुशीला और हेतराम की पुत्री मुनि ने आकर बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपी उनके खिलाफ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सेठाराम को वहां से जल्दी ही श्रीडूंगरगढ स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच एएसआई रविन्द्र को सौंपी है।