Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1 (55) (80)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2020। क्षेत्र के गांव उदरासर में 35 वर्षीय पांच बच्चों के पिता मूलाराम ने कीटनाशक पी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मूलाराम पुत्र कालूराम मेघवाल ने शनिवार को कीटनाशक पी लिया, उसे सरपंच किसनाराम श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय लेकर आये। यहां से पीबीएम रेफर कर दिया युवक की शनिवार रात पीबीएम में मृत्यु हो गयी। मृतक के 2 पुत्र व 3 पुत्रियां है और पिता कालूराम सहित परिवार में आज कोहराम मचा है, घर में मजदूरी कर परिवार पालने वाले मूलाराम ने ये कदम क्यों उठाया ये अभी सामने नहीं आया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में सूचना मिलने पर एएसआई हेतराम जांच के लिए रवाना हुए है।