Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। एक विवाहिता को पहली बार उसके पीहर से व दूसरी बार उसके ससुराल से उसे भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। लापता युवती के ससुर रीड़ी निवासी नोरंगराम ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित बाना गांव की रोही में स्थित एक खेत काश्त करता है और ढाणी बनाकर वहीं रहता है। 29 जुलाई की रात 11 बजे उसकी बहू 19 वर्षीय तारा पत्नी शिवलाल ढाणी से गायब हो गई। परिजन उसे इतने दिनों से तलाश कर रहें थे। परंतु वह नहीं मिली और उन्हें जानकारी मिली की पलाना निवासी राकेश पुत्र मदन गोदारा ने विवाहिता को दूसरी बार बहला फुसलाकर भगाया है। पहली बार आरोपी ने युवती को पहीर से भगाया और दूसरी बार उसे ससुराल से ले गया है। परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवती को दस्तयाब करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।