Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कब्जों का खेल जबरदस्त चल रहा है एवं सरकारी भूमियों पर कब्जे कर लाखों के व्यारे-न्यारे किए जा रहे है। साथ ही इन कब्जों को आगे से आगे बेचने के बाजार में आए दिन विवाद भी हो रहे है। ऐसा ही कब्जे पर कब्जे के प्रयास का विवाद श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा है जहां परिवादी ने जेतासर निवासी ससुर और दामाद पर मिल कर तार-पट्टियां चुराने एवं धमकाने का आरोप लगाया है। गांव बेरासर निवासी भूराराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसने गत 30 मार्च को कस्बे के वार्ड 8 निवासी लालराम जाट ने वार्ड 24 में स्थित उसके कब्जे को खरीद लिया था। अपने खरीदे हुए कब्जेशुदा भूखंड को संभालने गत 17 मई को गया तो वहां जेतासर निवासी भंवरलाल सांसी एवं उसका दामाद वहां लगी पट्टियां, जाली, तार आदि अपने ऊंटगाड़े में डाल कर चुरा रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई पूर्णमल करेगें।